शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजार में आज बढ़त के साथ हो सकता है कारोबार, हरे निशान में Gift Nifty

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवर (03 जुलाई) को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में आज सुबह 8.10 बजे के आसपास 23.50 अंकों की तेजी नजर आ रही है और ये 0.09% के अंतर के साथ 25,580.00 के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले बुधवार (02 जुलाई) को भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई थी, मगर ये जल्द ही बिकवाली के दबाव में आ कर ढह गये। दोनों सूचकांक में शुरुआती एक घंटे के दौरान उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बाजार 10 बजते-बजते लाल रेखा को छू रहे थे। हालाँकि, इसके बाद इसने फिर संभलने की कोशिश की, जिसमें ये कामयाब नहीं हो सके और मुनाफावसूली के दबाव में टूट गये। सत्र की शुरुआत दिन के शीर्ष स्तर से करने के बाद दोनों सूचकांक लगभग 3 बजे दिन के निम्न स्तर पर थे। यहाँ से बाजार थोड़ा संभलने के बाद हल्की गिरावट दर्ज करते हुए बंद हो गये। एनएसई के निफ्टी में 88.40 अंकों की नरमी आयी और ये 25,453.40 के स्तर पर 0.35% टूट कर बंद हुआ। वहीं, बीएसई का सेंसेक्स 287.60 अंक के नुकसान के साथ 83,409.69 के स्तर पर पहुँच गया और 0.34% की गिरावट के साथ बंद हुआ। 

एशिया के प्रमुख बाजार में आज भी मिलेजुले रुख के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में 29.85 अंकों की नरमी है और ये 0.08% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग 257.24 अंकों की गिरावट के साथ 1.06% टूट कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में आज 18.70 अंकों की तेजी है और ये 0.61% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 4.54 अंकों की नरमी है और ये 0.13% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में बुधवार (02 जुलाई) को मिश्रित रुख देखने को मिला। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में जहाँ 10.64 अंकों की सुस्ती आयी और ये 0.12% की नरमी के साथ 8,774.69 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 75.83 अंकों की उछाल के साथ 7,738.42 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX 30) भी 116.82 अंक जोड़ कर 23,790.11 के स्तर पर आ गया और 0.49% के नुकसान के साथ बंद हुआ। 

अमेरिका के प्रमुख बाजार में बुधवार (02 जुलाई) को मिश्रित रुख के साथ कारोबार देखने को मिला । डॉव जोंस में जहाँ 10.52 अंकों की मामूली नरमी आयी और यह 0.02% की सुस्ती के साथ 44,484.42 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 0.94% या 190.24 अंकों की वृद्धि देखने को मिली और यह 20,393.13 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 भी 29.41 अंक या 0.47% जोड़ कर 6,227.42 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 03 जुलाई 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख