शेयर मंथन में खोजें

लोअर टॉप की संरचना दे रही नकारात्मक संकेत, 25,500 का स्तर है अहम : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बाजार में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली देखने को मिली। निफ्टी 88 अंक नीचे रहा, जबकि सेंसेक्स 288 अंक टूट गया। क्षेत्रों में, धातु सूचकांक में 1.44% बढ़त आयी, जबकि रियल्टी सूचकांक सबसे ज्यादा 1.40% टूट गया। 

तकनीकी तौर से शांत शुरुआत के बाद, बाजार में ऊपरी स्तरों पर बिकवाली का दबाव निरंतर बना रहा। दैनिक चार्ट पर, मंदी की एक कैंडल बनी है और एकदिनी चार्ट पर लोअर टॉप की संरचना कायम है, जो कि मोटेतौर पर नकारात्मक है। हमारा मानना है कि बाजार जब तक 25,500/83,500 के नीचे कारोबार कर रहा है, कमजोरी की धारणा जारी रहेगी। 

नीचे के स्तरों पर, बाजार 25,300-25,200/83,000-82,700 के स्तरों का रीटेस्ट कर सकता है। दूसरी तरफ, अगर बाजार 25,500/83,500 के ऊपर बढ़ता है, तो इसमें 25,600-25,550/83,800-83,600 की ओर उछाल आ सकती है।  

बैंक निफ्टी के लिए 57,100 और 56,500 के बीच सीमित दायरे में गतिविधि की उम्मीद कर सकते हैं। 56,800 टूटने के बाद ये फिर से 56,500 के स्तर का रीटेस्ट कर सकता है। 57,100 ऊपर धीरे-धीरे तेजी की तरफ बढ़ने की उम्मीद कर सकते हैं। 

आज के लिए, 25,370 के नीचे, 25,530 पर स्टॉपलॉस के साथ शॉर्ट पोजीशन बनायें। 25,500-25550 की तरफ उछाल कमजोर लॉन्ग पोजीशन को घटाने का अवसर होगी।  

(शेयर मंथन, 03 जुलाई 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख