शेयर मंथन में खोजें

लाल निशान में Gift Nifty, भारतीय बाजार में आज भी रह सकता है धीमा कारोबार

भारतीय शेयर बाजार में साप्ताहिक वायदा निप्टान के दिन गुरुवार (17 अक्तूबर) को कारोबार की धीमी शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.05 बजे के आसपास 20.50 अंकों की नरमी दिखायी दे रही है और ये 0.08% सुस्ती के साथ 25,049.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

शुरुआती बढ़त गंवाकर बाजार गिरावट पर बंद, निफ्टी 86, सेंसेक्स 319 अंक गिर कर बंद

वैश्विक बाजारों से नरम संकेत देखने को मिले। नया रिकॉर्ड बनाने के बाद अमेरिकी बाजार में मुनाफावसूली देखी गई। डाओ जोंस 325 अंक फिसलकर दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ।

कंसोलिडेशन के बीच बाजार दिग्गजों के नतीजों पर रहेगी नजर : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक बुधवार (16 अक्तूबर) को पूरे सत्र के दौरान निफ्टी 25000 के नीचे फिसल गया और उसमें सुस्त कारोबार देखने को मिला, जिसके बाद यह 86 अंकों की गिरावट के साथ 24971 के स्तर पर बंद हुआ।

24700/80600 का स्तर टूटने के बाद बाजार में बढ़ सकती है कमजोरी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बुधवार (16 अक्तूबर) को तकनीकी तौर से हमारा अनुमान है कि सूचकांक जब तक 25000/81500 के स्तर के ऊपर कारोबार करेंगे, तब तक पुलबैक की संरचना जारी रहेगी। 

Gift Nifty में आज भी नरमी, भारतीय बाजार में सुस्त कारोबार के संकेत

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (16 अक्तूबर) को कारोबार की सुस्त शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.05 बजे के आसपास 16.50 अंकों की नरमी दिखायी दे रही है और ये 0.07% सुस्ती के साथ 25,037.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

Subcategories

Page 85 of 2269

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख