शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने की गतिमान पाठशाला की शुरुआत

मारुति सुजुकी ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान की शुरुआत की है।

कंपनी ने गुड़गाव एक स्कूल में बच्चों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के लिए गतिमान की पाठशाला नाम से अभियान की शरु किया है। कंपनी गुड़गांव पुलिस के साथ मिल कर 125 स्कूलों में यह अभियान चलाएगी। बीएसई में मारुति सुजुकी के शेयर बुधवार को बढ़त के साथ 4,870 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 4,984 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर 4,870 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2.05 बजे कंपनी के शेयर 126.75 रुपये या 2.62% की तेजी के साथ 4,960 रुपये पर चल रहा है। 2 अगस्त 2016 को यह शेयर 5,037.90 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। 29 फरवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 3,202.10 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख