शेयर मंथन में खोजें

इंडो काउंट इंडस्ट्रीज (Indo Count Industries) ने इस कंपनी में खरीदी हिस्सेदारी, शेयर 6.53% उछले

इंडो काउंट इंडसट्रीज ने इंडो काउंट रिटेल वेंचर्स में हिस्सेदारी खरीदी है।

कंपनी ने निदेशक मंडल से मिली मंजूरी के अनुसार इंडो काउंट रिटेल वेंचर्स में 82.5% हिस्सेदारी को खरीद लिया है। इस अधिग्रहण के बाद इंडो काउंट रिटेल वेंचर्स कंपनी की सहायक कंपनी बन गयी है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर में तेजी बढ़ गयी। बीएसई में इंडो काउंट के शेयर आज यानी बुधवार को बढ़त के साथ 800 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 861 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 780.10 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2.20 कंपनी के शेयर 51.85 रुपये या 6.53% की मजबूती के साथ 846 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख