शेयर मंथन में खोजें

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने किया इक्विटी शेयरों का आवंटन

टेक महिंद्रा ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

कंपनी ने 5 रुपये मूल कीमत के कुल 45,776 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है। कंपनी ने ईएसओपी 2006 के तहत 8,200 इक्विटी शेयर, टीएमएल-ईएसओपी बी-2013 के तहत स्टॉक विकल्प का प्रयोग करते हुए 3,1956, ईएसओपी 2014 के तहत 3,120 और टीएमएल-आरएसयू के तहत 2500 इंकविटी शेयर जारी किया है। बीएसई में टेक महिंद्रा के शेयर आज गुरुवार को हल्की बढ़त के साथ 468 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 470.90 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 463.35 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1.15 बजे कंपनी के शेयर 2 रुपये या 0.43% की गिरावट के साथ 465 रुपये पर चल रहा है। 29 फरवरी 2016 को यह शेयर 407.50 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 28 सितंबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबेस ऊँचा स्तर 581.95 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख