शेयर मंथन में खोजें

गायत्री प्रोजेक्ट्स (Gayatri Projects) का तिमाही लाभ बढ़ा, शेयर में मजबूती

गायत्री प्रोजेक्ट्स के लाभ में वृद्धि हुई है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ 50.98% बढ़ कर 16.14 करोड़ रुपये हो गया है। जो पिछले साल की समान अवधि में 10.69 करोड़ रुपये रहा था। अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय 405.09 करोड़ रुपये के मुकाबले 6.75% बढ़ कर 432.44 करोड़ हो गयी है। कंपनी का कुल खर्च भी 356.61 करोड़ रुपये से बढञ कर 381.13 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में गायत्री प्रोजेक्ट्स के शेयर आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 701.05 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 719.70 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 701 रुपये कर फिसला। दोपहर करीब 1.19 बजे कंपनी के शेयर 11.10 रुपये या 1.59% की 710 रुपये पर चल रहा। (शेयर मंथन, 26 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख