शेयर मंथन में खोजें

स्पाइस मोबिलिटी (Spice Mobility) की सहायक कंपनी ने किया शेयर खरीद समझौता

स्पाइस मोबिलिटी (Spice Mobility) ने बीएसई को जानकारी दी है इसकी सहायक कंपनी स्पाइस डिजिटल ने एक शेयर खरीद समझौता किया है।

स्पाइस डिजिटल ने यह समझौता वाविया टेक के साथ किया है, जिसके तहत इसने अपनी पूरी 26% हिस्सेदारी कंपनी से निकाल ली है। इसके साथ ही वाविया अब स्पाइस डिजिटल की सहयोगी कंपनी नहीं रह गयी है।
बीएसई में स्पाइस मोबिलिटी के शेयर में आज बढ़त का रुख है। कंपनी का शेयर गुरुवार के 15.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 17.95 रुपये पर खुला, जो कि इसका उच्च स्तर भी रहा है। करीब 3.10 बजे कंपनी का शेयर 0.75 रुपये या 4.76% की मजबूती के साथ 16.50 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 35.60 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 11.55 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। (शेयर मंथन, 26 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख