शेयर मंथन में खोजें

एक्जो नोबेल (AkzoNobel) ने इस शहर में की नयी इकाई की स्थापना

एक्जो नोबेल ने नयी इकाई की स्थापना की है।

कंपनी ने मुंबई में नयी पाउडर कोटिंग्स संयंत्र शुरू किया है। कंपनी ने इस संयंत्र में 63.5 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस संयंत्र के स्थापना के साथ कंपनी क्षमता क्षेत्र में बढ़ जाएगी। बीएसई में एक्ज़ो नोबेल के शेयर सोमवार को मामूली गिरावट के साथ 1,640 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,649.25 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 1,630 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2.51 बजे कंपनी के शेयर 9.85 रुपये या 0.60% की कमजोरी के साथ 1,631.95 रुपये पर चल रहा है। 29 जुलाई 2016 को यह शेयर 1,704.90 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। 12 फरवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 1,204 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख