शेयर मंथन में खोजें

फिल्म व्यापार रोक सकती है बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms)

खबरों के अनुसार बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms) अपने फिल्म व्यापार को कुछ समय के लिए रोक सकती है।

कंपनी हाल ही में क्या सूपर कूल हैं हम और ग्रेट ग्रैंड मस्ती की नाकामयाबी और फिल्म उड़ता पंजाब को लेकर फिल्म प्रमाणन बोर्ड के साथ कानूनी लड़ाई को लेकर हुए विवादों से कंपनी ऐसा फैसला कर सकती है। फिल्म उद्योग से जुड़े कई जानकारों का मानना है कि डिजनी इंडिया की तरह बालाजी टेलीफिल्म्स भी अपना फिल्म व्यापार पूरी तरह बंद कर सकती है।
बीएसई में बालाजी टेलीफिल्म्स का शेयर शुक्रवार के 86.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में सोमवार को बिना बढ़त या गिरावट के 86.70 पर ही खुला और 87.35 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 3 बजे कंपनी का शेयर 1.25 रुपये या 1.44% की मामूली गिरावट के साथ 85.45 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 150.40 रुपये और निचला स्तर 70.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख