शेयर मंथन में खोजें

मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) खरीदेगी अपनी ही कंपनी के इक्विटी शेयर

मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) अपनी एक सहायक कंपनी के इक्विटी शेयर खरीदेगी, जिसके लिए इसने भुगतान भी कर दिया है।

मोतीलाल ओसवाल हाउसिंग फाइनेंस कंपनी एस्पायर होम फाइनेंस के राइट इश्यू के तहत प्रति 11.41 रुपये कुल 464.07 करोड़ रुपये के शेयर खरीदेगी। इस निवेश के जरिये मोतीलाल ओसवाल का मकसद हाउसिंग फाइनेंस के क्षेत्र में अपनी शुरुआत करना है।
बीएसई में मोतीलाल ओसवाल का शेयर सोमवार के 498.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 505.00 रुपये पर खुला और 510.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 12.20 बजे मोतीलाल ओसवाल के शेयर में 1.50 रुपये या 0.30% की मजबूती के साथ 500.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 533.00 रुपये और निचला स्तर 254.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख