शेयर मंथन में खोजें

एसआरएस (SRS) इस शहर में करेगी मल्टीप्लेक्स की स्थापना

एसआरएस नये मल्टीप्लेक्स की स्थापना करेगी।

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एसआरएस एंटरटेनमेंट बरेली में पांच स्क्री वाली मल्टीप्लेक्स की स्थापना करेगी। इस मल्टीप्लेक्स में बैठने की क्षमता 1,126 सीट होगी। वर्तमान में कंपनी 17 शहरों में 22 प्रॉपर्टी के साथ 62 स्क्रीन का परिचालन कर रही है। बीएसई में एसआरएस के शेयर सोमवार 6.79 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मंगलवार को 6.95 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयक 6.95 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 6.70 रुपये तक फिसला। 12 अगस्त 2016 को यह शेयर 6.50 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 1 दिसंबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर 27 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख