शेयर मंथन में खोजें

जीवीके पावर ऐंड इन्फ्रा (GVK Power & Infra) की आय में वृद्धि, शेयर 8.70% उछले

तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद जीवीके पावर ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयर में बढ़त है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी को 51 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले कारोबारी साल में भी कंपनी को 3.09 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। हालाँकि इस समान अवधि में कंपनी की आय 15.88 करोड़ रुपये के मुकाबले 6.10% बढ़ कर 16.85 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी ऑपरेशन आय भी 6.62 करोड़ रुपये से 2.87% बढ़ कर 6.81 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में जीवीके पावर ऐंड इन्फ्रा के शेयर आज बुधवार को सपाट 6.21 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 6.94 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 6.10 रुपये तक फिसला। दोपहर तक के कारोबार के दौरान यह शेयर 6.94 रुपये तक ऊपर गया, जबकि नीचे की ओर यह 6.10 रुपये तक फिसला था। अपराह्न करीब 1.40 बजे कंपनी के शेयर 0.54 रुपये या 8.70% की मजबूती के साथ 6.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2016)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख