शेयर मंथन में खोजें

मारुति (Maruti) की वाहन बिक्री 12.2% बढ़ी, शेयर में मजबूती

देश की सबसे बड़ी यात्री वाहन निर्माता कंपनी मारुति की बिक्री अगस्त में 12.2% बढ़ी है।

कंपनी की बिक्री में वृद्धि विटारा ब्रेजा, सियाज और कुछ कॉम्पैक्ट गाड़ियों की बिक्री के चलते हुई है। अगस्त में कंपनी ने पिछले साल के 1.17 लाख यूनिट के मुकाबले 1.32 लाख यूनिट की बिक्री की है। घरेलू बिक्री भी 12.3% बढ़ कर 1.19 लाख वाहनों की बिक्री की है। कंपनी का निर्यात भी 10.8% बढ़ कर 12,280 यूनिट हे गयी है। यात्री वाहनों की बिक्री 86454 यूनिट के मुकाबले 4.4% बढ़ कर 90269 यूनिट हो गया है। यात्री वाहनों की बिक्री में कॉम्पैक्ट खंड ने आधे से ज्यादा योगदान रहा है। बीएसई में मारुति के शेयर आज गुरुवार को बढ़त के साथ 5061.15 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 5,095 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर 5,022.65 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.58 बजे कंपनी के शेयर19.30 रुपये या 0.38% की मजबूती के साथ 5,071.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख