शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने की रिलायंस जिओ की घोषणा, टेलिकॉम शेयर में भारी गिरावट

आज रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सालाना बैठक हुई।

इस बैठक में कंपनी ने रिलायंस जिओ के अलावा अपनी भविष्य से जुड़ी योजनाएँ घोषित कीं। कंपनी अपने नये उत्पाद रिलायंस जिओ के माध्यम से देशभर में उपभोक्ताओं को फ्री कॉलिंग और एसएमएस की सेवा के साथ-साथ वर्तमान मूल्य से 90% कम कीमत पर इंटरनेट की सेवा मुहैया करेगी। रिलायंस की इस घोषणा के बाद दिग्गज टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल का शेयर 6.37%, आईडिया सेल्युयर का शेयर 10.48%, रिलायंस कम्युनिकेशन का शेयर 8.81% और टाटा कम्युनिकेशन का शेयर 2.78% गिर कर बंद हुआ। हालांकि इस बैठक के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर भी 2.73% की गिरावट के साथ 1,029.15 रुपये पर बंद हुआ। टेलिकॉम कंपनियों के शेयरों में आयी गिरावट से बाजार ने भी अपनी बढ़त गँवा दी। आज निफ्टी 11.55 अंक और सेंसक्स 28.69 अंक नीचे बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख