शेयर मंथन में खोजें

बिक्री बढ़ने के बावजूद महिंद्रा ऐेंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के शेयर लुढ़के

ऑटो कंपनी महिंद्रा ऐेंड महिंद्रा ने कुल बिक्री में 16% की वृद्धि दर्ज की है।

कंपनी ने अगस्त में 13,543 वाहनों की बिक्री की है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी 11,699 वाहनों की बिक्री की थी। निर्यात में भी 948 के मुकाबले 28% बढ़ कर 1216 हो गयी है। कंपनी की घरेलू बिक्री भी 15% बढ़ कर 12,327 हो गयी है। घरेलू बाजार में अगस्त महीने के दौरान कंपनी ने 12,327 ट्रैक्टर की बिक्री की है। कंपनी का कहना है अच्छे मॉनसून खरीफ फसल की बोवाई में बढ़ोतरी होगी और आनेवाले त्यौहारों में मांग बढ़ेगी। बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 1460 रुपये पर खुले। लेकिन बढ़त को कायम रखने में सफल नहीं हुए। शुरुआती कारोबार में करीब 9.31 बजे कंपनी के शेयर 2.30 रुपये या 0.16% की गिरावट के साथ 1449.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख