शेयर मंथन में खोजें

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) की बिक्री 28% बढ़ी, शेयर में मजबूती

हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री बढ़ने के बाद शेयर में भी तेजी है।

कंपनी ने इस साल के लिए उच्चतम मासिक बिक्री दर्ज की है। अगस्त में कंपनी की बिक्री 28% बढ़ कर 616,424 यूनिट हो गयी है। जो पिछले साल की समान अवधि में 480,537 यूनिट रही थी। कंपनी ने इस साल तीसरी बार 6 लाख बिक्री स्तर हो पार किया है। कंपनी इस त्योहारी सीजन में तीन नयी मोटरसाइकिल को बाजार में पेश करेगी। इसके साथ ही कंपनी चालू वित्त वर्ष में विभिन्न सेगमेंट्स में घरेलू और वैश्विक बाजारों में 15 नये उत्पाद को बाजार में उतारेगी। जिसमें 150 सीसी की नयी मोटरसाइकिल अचिवर और सुपर स्पेलन्डर और पैशन प्रो शामिल है। बीएसई में हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में बढ़त देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर गुरुवार के 3,546.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज शुक्रवार को 3,580 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में करीब 9.53 बजे कंपनी के शेयर 13.10 रुपये या 0.37% 3,560 रुपये पर चल रहा है। शेयर मंथन, 02 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख