शेयर मंथन में खोजें

केडीडीएल (KDDL) ने खरीदे सहायक कंपनी के 3,00,000 शेयर

केडीडीएल (KDDL) ने अपनी सहायक कंपनी ईथॉस के 3,00,000 12% प्रतिदेय वाले तरजीही शेयर शेयर खरीद लिये हैं।

कंपनी ने ये सभी शेयर प्रति 100 रुपये कुल 3 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। इस खरीदारी के बाद ईथॉस की 72.55% हिस्सेदारी केडीडीएल की 100% सहयक कंपनी माहेन डिस्ट्रीब्यूशन के पास ही रहेगी।
बीएसई में केडीडीएल का शेयर आज शुरू से लाल निशान पर ही है। कंपनी का शेयर गुरुवार के 221.35 रुपये के बंद स्तर की तुलना में कमजोरी के साथ 219.55 रुपये पर खुला है। करीब पौने 11 बजे यह 1.85 रुपये या 0.84% की हल्की गिरावट के साथ 219.50 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 367.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 162.00 तक गिरा है। (शेयर मंथन, 02 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख