शेयर मंथन में खोजें

चीन के सबसे अमीर व्यक्ति की कंपनी खरीद सकती है पीवीआर (PVR) में हिस्सेदारी

खबरों के अनुसार चीन की एक कंपनी पीवीआर (PVR) में हिस्सेदारी खरीद सकती है।

चीन के सबसे अमीर आदमी वांग जियलिन के डालियान वांडा समूह ने पीवीआर में अधिकांश हिस्सेदारी खरीदने के लिए कंपनी के साथ दोबारा बातचीत शुरू की है। डालियान वांडा समूह पीवीआर के प्रमोटर और 25.26% हिस्सेदार अजय बिजली से इसकी पूरी हिस्सेदारी खरीद सकता है। इसके अलावा अजय बिजली अपने पास थोड़ी हिस्सेदारी बचा कर एक छोटे हिस्सेदार के रूप में बने रह सकते हैं। गोरतलब है कि डालियान वांडा समूह एशिया का सबसे बड़ी फिल्म और थिएटर समूह ऑपरेटर है।
बीएसई में पीवीआर का शेयर गुरुवार के 1,183.15 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 1,230.00 रुपये पर खुला है और शुरुआती कारोबार में ही 1,280.20 रुपये के उच्च स्तर चढ़ा, जो इसका 52 हफ्तों में उच्च स्तर भी है। करीब साढ़े 10 बजे यह 60.85 रुपये 5.14% की तेजी के साथ 1,244.00 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 1,280.20 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 646.00 तक गिरा है। (शेयर मंथन, 02 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख