शेयर मंथन में खोजें

कोल इंडिया (Coal India) नहीं कर सकी अपना लक्ष्य पूरा, शेयर में गिरावट

अगस्त में कोल इंडिया अपने उत्पाद लक्ष्य को पूरा नहीं कर पायी है।

जिसके असर आज कंपनी के शेयर पर देखा जा रहा है। अगस्त में कंपनी का उत्पादन 4.1 करोड़ टन लक्ष्य के मुकाबले 3.25 करोड़ टन रहा है। वहीं समान अवधि में 4.4 करोड़ टन लक्ष्य के मुकाबले बिक्री 3.67 करोड़ टन रही है। वर्ष 2016-17 के दौरान 11.6% के वार्षिक वृद्धि के साथ कोयला उत्पादन का लक्ष्य 59.86 करोड़ टन रखा गया है। बीएसई में कोल इंडिया के शेयर आज शुक्रवार को गिरावट के साथ 335.30 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में यह शेयर 341 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 331.75 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 10.20 बजे कंपनी के शेयर 5.85 रुपये या 1.73% की कमजोरी के साथ 332.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख