शेयर मंथन में खोजें

कमजोर तिमाही नतीजों के बावजूद चेन्नई पेट्रोलियम (Chennai Petroleum) के शेयर में मजबूती

बीएसई में शुरुआती कारोबार में चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के शेयर में मजबूती देखने को मिल रही है।

कंपनी ने पहली तिमाही नतीजों का एलान कर दिया है। वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा घट कर 469.80 करोड़ रुपये हो गया है। जो पिछेल साल की समान अवधि में 925.73 करोड़ रुपये रहा था। हालाँकि तिमाही आधार पर कंपनी के लाभ में 80.5% की वृद्धि हुई है। सालाना आधार पर कंपनी की आय भी 11,388.36 करोड़ रुपये के मुकाबले घट कर 9781.38 करो़ड़ रुपये हो गयी है। तिमाही दर तिमाही कंपनी की आय 6.7% बढ़ी है। तिमाही आधार पर कंपनी का एबिटा 417 करोड़ रुपये से 86% बढ़ कर 775.4 करोड़ रुपये हो गया है। एबिटा मार्जिन 4.5% से 7.9% हो गया है। बीएसई में चेन्नई पेट्रोलियम के शेयर आज बुधवार को बढ़त के साथ 307 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में करीब 9.32 बजे कंपनी के शेयर 0.35 रुपये या 0.11% की मजबूती के साथ 305.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख