शेयर मंथन में खोजें

ठेका मिलने के बाद जीपीटी इन्फ्रा (GPT Infra) के शेयर में 1.35% की बढ़त

ठेका मिलने की खबर के बाद से ही जीपीटी इन्फ्राप्रोजेक्ट्स के शेयर में बढ़त है।

कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी को भारतीय रेल से पश्चिम बंगाल के पनागढ़ में स्थित फैक्ट्री में 1,66,600 ब्रॉड गॉज कॉनक्रीट स्लीपर के उत्पादन और आपूर्ति के लिए 30.5 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी को दूसरा ठेका ईस्ट कोस्ट रेल से ईस्ट कोस्ट रेल के संभलपुर-डामूर सेक्शन में प्रमुख ब्रिज के निर्माण के लिए 33.5 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। बीएसई में जीपीटी इन्फ्राप्रोजेक्ट्स के शेयर आज बुधवार को 263 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 275.80 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 263 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.44 बजे कंपनी के शेयर 3.55 रुपये या 1.35% की मजबूती के साथ 267.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख