शेयर मंथन में खोजें

गोदरेज एग्रोवेट (Godrej Agrovet) की सहायक कंपनी इसलिए करेगी 400 करोड़ रुपये का निवेश

गोदरेज एग्रोवेट (Godrej Agrovet) की सहायक कंपनी क्रीमलाइन डेयरी प्रोडक्ट्स (Creamline Dairy Products) अगले तीन वर्षों के दौरान 400 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बना रही है।

कंपनी यह निवेश तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्ट्र में स्थित अपने ग्रीनफील्ड दूध प्रोसेसिंग संयंत्रों की क्षमता बढ़ाने के लिए करेगी। गौरतलब है कि क्रीमलाइन डेयरी प्रोडक्ट्स की दूध प्रोसेसिंग क्षमता विस्तार योजना के पूरा होने पर 12 लाख लीटर से 15 लाख लीटर हो जायेगी। इसके लिए कंपनी जरूरी मंजूरी लेकर ऋण या सार्वजनिक इश्यू के जरिये धन जुटायेगी।
उधर बीएसई में गोदरेज एग्रोवेट का शेयर का शेयर आज कमजोर हुआ है। 629.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 634.90 रुपये पर खुलने के बाद यह फौरन नीचे की ओर फिसला। 620.90 रुपये का न्यूनतम भाव छूने के बाद के बाद 1.30 बजे के करीब गोदरेज एग्रोवेट के शेयरों में 6.05 रुपये या 0.96% की गिरावट के साथ 623.75 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 18 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख