शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक कंपनी को मिले 1,504 करोड़ रुपये के ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक कंपनी एलऐंडटी कंस्ट्रक्शन (L&T Construction) को 1,504 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

इनमें कंपनी को कोचिन शिपयार्ड (Coachin Shipyard) से संबंधित कार्यों सहित एक ड्राइ डॉक के डिजाइन और निर्माण का कार्य मिला है। साथ ही एलऐंडटी जियोस्ट्रक्चर को कलिंग इंटरनेशनल कोटक टर्मिनल पारादीप से ओडिसा के पारादीप बंदरगाह पर पिलिंग, डायाफ्राम दीवार और बर्थ डेक के निर्माण के लिए ठेका प्राप्त हुआ है।

दूसरी तरफ बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,364.30 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 1,354.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 1,327.20 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। इसके बाद करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 33.90 रुपये या 2.48% की कमजोरी के साथ 1,330.40 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 18 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख