शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने मिलाया स्क्रीन्ज (Screenz) से हाथ

reliance jio logo

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने मनोरंजन आधारित इंटरएक्टिविटी प्लेटफॉर्म स्क्रीन्ज (Screenz) के साथ करार किया है।

ये जियो के गेमिफिकेशन के साथ जुड़ जायेगा। कंपनी ने कहा है कि इस सौदे से जियो स्क्रीन्ज (Jio Screenz) भारत में मनोरंजन आधारित गेमिफिकेशन का सबसे बड़ा पेलेटफॉर्म बन जायेगा। जियो स्क्रीन्ज प्लैटफॉर्म टीवी शो के दौरान क्विज, पोल और वोट के जरिये ब्रॉकास्टरों और दर्शकों के बीच वास्तविक समय दो तरफा वार्तालाप की सुविधा देगा।
बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 945.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 946.00 रुपये पर खुला। शुरू में हल्की गिरावट के बाद करीब 9.35 बजे एक उछाल के साथ यह 953.55 रुपये के शिखर तक चढ़ा। इसके बाद साढ़े 12 बजे के करीब रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 3.00 रुपये या 0.35% की गिरावट के साथ 941.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख