शेयर मंथन में खोजें

बोनस शेयर जारी करने की खबर के बीच टीसीएस (TCS) ने छुआ रिकॉर्ड स्तर

भारतीय बहुराष्ट्रीय आईटी सेवा प्रदाता टीसीएस (TCS) के शेयर में आज करीब 2% की मजबूती आयी है।

इससे टीसीएस ने 3,591.85 रुपये का नया रिकॉर्ड स्तर छुआ है। बीएसई में टीसीएस का शेयर 3,502.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 3,520.00 रुपये पर खुला। पौने 12 बजे के करीब टीसीएस 67.30 रुपये या 1.93% की तेजी के साथ 3,569.95 रुपये पर चल रहा है। दरअसल टीसीएस ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने हेतू सदस्यों की पात्रता का निर्धारण करने के लिए 02 जून को बतौर रिकॉर्ड तिथि निर्धारित किया है। शनिवार को टीसीएस के बोर्ड ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने पेशकश की थी। (शेयर मंथन, 21 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख