शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक कंपनी को मिले ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक कंपनी एलऐंडटी कंस्ट्रक्शन (L&T Construction) को 4,033 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

कंपनी को मिले कार्यों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1,125 आवासीय इमारतों किया जाना है। साथ ही इसे एक प्रमुख सीमेंट उत्पादक से ओडिशा और आंध्र प्रदेश में सीमेंट संयंत्रों का निर्माण और चिकित्सा संबंधी उपकरणों की आपूर्ति, स्थापना और चालू करने सहित केंसर संस्थान स्थापित करना है।
उधर बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,314.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,313.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 1,339.75 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 12.10 बजे के आस-पास लार्सन ऐंड टुब्रो के शेयरों में 12.00 रुपये या 0.91% की बढ़ोतरी के साथ 1,326.05 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 22 मई 2018)

Comments 

sourabh bhawsar
0 # sourabh bhawsar 2018-05-24 14:00
buy
Reply | Report to administrator

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख