शेयर मंथन में खोजें

गुजरात स्टेट पेट्रोनेट (Gujarat State Petronet) के तिमाही मुनाफे में 23.9% इजाफा

2017 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले 2018 की समान अवधि में गुजरात स्टेट पेट्रोनेट (Gujarat State Petronet) के शुद्ध लाभ में 23.9% की वृद्ध हुई।

नेचुरल गैस हस्तांतरण कंपनी ने 126.98 करोड़ रुपये के मुकाबले 157.39 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। साथ ही कंपनी की शुद्ध आमदनी 244.62 करोड़ रुपये के मुकाबले 43.2% की बढ़त के साथ 350.38 करोड़ रुपये रही। वहीं गुजरात स्टेट पेट्रोनेट का एबिटा 43.7% बढ़ कर 289.20 करोड़ रुपये औऱ एबिटा मार्जिन 25 आधार अंकों की वृद्धि के साथ 82.5% रहा।
बेहतर तिमाही नतीजों के बावजूद आज गुजरात स्टेट पेट्रोनेट के शेयर में कमजोरी आयी है। बीएसई में गुजरात स्टेट पेट्रोनेट का शेयर 173.80 रुपये के पिछले बद भाव की तुलना में 175.10 रुपये पर खुला। मगर शुरुआती कारोबार में ही आयी गिरावट के बाद से यह दबाव में है। 12.50 बजे के आस-पास यह 1.60 रुपये या 0.92% की कमजोरी के साथ 172.20 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख