शेयर मंथन में खोजें

लगातार चौथी तिमाही में घटा डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) का मुनाफा

2016-17 की चौथी तिमाही की तुलना में 2017-18 की समान अवधि में प्रमुख दवा कंपनी डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) के मुनाफे में 3.3% की गिरावट दर्ज की गयी।

कंपनी के सबसे बड़े बाजार अमेरिका में मूल्य निर्धारण दबाव का सामना करने के काऱण इसका लाभ घटा है। कंपनी का मुनाफा 312.5 करोड़ रुपये से घट कर 302.2 करोड़ रुपये रह गया, जबकि जानकारों ने 379 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था। साल दर साल आधार पर ही डॉ रेड्डीज की शुद्ध आमदनी 3,554.2 करोड़ रुपये से 0.5% की गिरावट के साथ 3,534.9 करोड़ रुपये रह गयी, जिसके लिए 3,709 करोड़ रुपये का अनुमान था।
आमदनी में गिरावट के कारण डॉ रेड्डीज का एबिटा 8.4% गिर कर 577.7 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 17.8% से घट कर 16.3% रह गया। गौरतलब है कि डॉ रेड्डीज की वैश्विक जेनेरिक आमदनी 4% गिर कर 2,783.6 करोड़ रुपये, दवा सेवाओं और सक्रिय सामग्री आमदनी 16% अधिक 625.1 करोड़ रुपये और ट्रेडमार्क युक्त उत्पाद आमदनी 26% की बढ़त के साथ 126.2 करोड़ रुपये रही। वहीं भारत में 7% आमदनी बढ़ने के अलावा उत्तरी अमेरिका में कंपनी का कारोबार 6% गिर कर 1,448.7 करोड़ रुपये और यूरोप में 17% घट कर 171.1 करोड़ रुपये रह गया।
कमजोर तिमाही नतीजों के बावजूद आज डॉ रेड्डीज का शेयर हरे निशान में बना हुआ है। बीएसई में डॉ रेड्डीज का शेयर 1,894.35 रुपये के पिछले बद भाव की तुलना में 1,889.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 1,957.20 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 2.40 बजे के आस-पास यह 32.25 रुपये या 1.70% की मजबूती के साथ 1,926.60 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख