शेयर मंथन में खोजें

ग्रेविटा इंडिया (Gravita India) ने मिलाया अमारा राजा बैटरीज (Amara Raja Batteries) से हाथ

सीसा धातु उत्पादक और निर्यातक ग्रेविटा इंडिया (Gravita India) ने अमारा राजा बैटरीज (Amara Raja Batteries) के साथ समझौता किया है।

करार के तहत ग्रेविटा अमारा राजा के निर्धारित स्थानों से लीड एसिड बैटरी टुकड़े (Scrap) इकट्ठे करेगी / खरीदेगी। यह पर्यावरण संरक्षण और स्थिरता की दिशा में दोनों कंपनियों की एक संयुक्त पहल है, जिसके अंतर्गत बैटरी का पुनर्नवीनीकरण किया जायेगा और शुद्ध लीड / लीड मिश्र धातु अमारा राजा को वापस आपूर्ति कर जी जायेगी।

दूसरी तरफ ग्रेविटा इंडिया का शेयर में आज अच्छी मजबूती आयी है। बीएसई में ग्रेविटा का शेयर 163.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 164.05 रुपये पर खुला और 170.95 रुपये के शिखर तक चढा। करीब 1 बजे ग्रेविटा के शेयरों में 4.95 रुपये या 3.02% की बढ़त के साथ 168.60 रुपये पर कारोबार हो रहा है। वहीं अमारा राजा का शेयर 7.25 रुपये या 0.91% वृद्धि के 807.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख