शेयर मंथन में खोजें

यूके नियामक ने लगाया केनरा बैंक (Canara Bank) की लंदन शाखा पर 8 करोड़ रुपये का जुर्माना

यूके वित्तीय क्षेत्र नियामक एफसीए (FCA) ने केनरा बैंक (Canara Bank) की लंदन शाखा पर करीब 8 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

साथ ही एफसीए ने मनी लॉन्डरिंग विरोधी (एएमएल) नियमों का पालन न करने पर बैंक को नये उपभोक्ताओं से 5 महीनों के लिए जमा (Deposits) स्वीकार करने से भी रोक दिया है। गौरतलब है कि बैंक द्वारा मामले की शुरुआती जाँच में ही निपटारे पर राजी होने के कारण एफसीए ने इसके जुर्माने में 30% की कटौती कर दी, वर्ना बैंक को 11.53 करोड़ रुपये का जुर्माना और 210 दिन का प्रतिबंध झेलना पड़ता।
उधर बीएसई में केनरा बैंक का शेयर 260.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 258.10 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में अधिकतर लाल निशान में रहा है। 10.50 बजे के करीब यह 0.95 रुपये या 0.36% की तेजी के साथ 261.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख