शेयर मंथन में खोजें

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने घटाये कुछ मॉडलों के दाम

देश की तीसरी सबसे बड़ी मोटरसाइकिल निर्माता बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने अपने कुछ वाहनों की कीमतें घटायीं हैं।

कंपनी ने अपने बाजार विस्तार के लिए सीटी100 श्रेणी के दाम घटाये हैं। इससे पहले कंपनी ने इसी मोटरसाइकिल पर अप्रैल में औसतन 3,000 रुपये कम किये थे। बजाज ऑटो कीमतें घटा कर देश में विवाह सत्र के दौरान बढ़ने वाली माँग से लाभ उठाने की योजना पर काम कर रही है। हालाँकि जानकारों का मानना है कि वाहनों के दाम घटाने से भले ही बजाज की माँग बढ़े, मगर इसके मार्जिन पर उल्टा पर असर पड़ेगा।
उधर बीएसई में बजाज ऑटो का शेयर 2,884.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 2,908.90 रुपये पर खुला है। 10.35 बजे के करीब यह 24.20 रुपये या 0.84% की तेजी के साथ 2,908.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख