शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) केरल में स्थापित करेगी 5,000 मोबाइल साइट

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) केरल में चालू वित्त वर्ष के दौरान 5,000 मोबाइल साइट स्थापित करेगी।

एयरटेल ने राज्य में अपनी नेटवर्क क्षमता मजबूत करने और ग्रामीण इलाकों में उच्च गति डेटा सेवाओं का विस्तार करने के लिए योजना तैयार की है। कंपनी अपनी तेज डेटा सेवा को अंदरूनी ग्रामीण इलाकों तक पहुँचायेगी। एयरटेल ने कहा है कि इस योजना से केरल में कंपनी की मोबाइल साइटों की संख्या 30% बढ़ कर 22,000 हो जायेगी। भारती एयरटेल की केरल में 500 किमी नये ऑप्टिक फाइबर शुरू करके अपनी फाइबर दूरी 6,000 किमी तक बढ़ाने की भी योजना है।
उधर बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 380.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 379.95 रुपये पर खुल कर ऊपर चढ़ता दिख रहा है। 11.05 बजे के करीब कंपनी का शेयर 3.90 रुपये या 1.03% की वृद्धि के साथ 384.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख