शेयर मंथन में खोजें

ऐप्पल इंडिया (Apple India) करेगी एचसीएल इन्फोसिस्टम्स (HCL Infosystems) के साथ वितरण करार समाप्त

ऐप्पल इंडिया (Apple India) अगले साल 30 मार्च से एचसीएल इन्फोसिस्टम्स (HCL Infosystems) के साथ आईफोन (IPhone) और अन्य उत्पादों के लिए वितरण करार समाप्त करने जा रही है।

हालाँकि एचसीएल इन्फोसिस्टम्स ने इसका कारण नहीं बताया है। दोनों कंपनियों ने पिछले साल जुलाई में वितरण करार किया था। बता दें कि वर्तमान में ऐप्पल के भारत में 5 वितरक हैं, जिनमें एचसीएल के अलावा ब्राइटस्टार, इन्ग्राम माइक्रो, राशि पेरिफेरल्स और रेडिंग्टन शामिल हैं।
उधर बीएसई में एचसीएल इन्फोसिस्टम्स का शेयर 35.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 37.00 रुपये पर खुल कर मजबूत स्थिति में बना हुआ है। सवा 11 बजे के करीब कंपनी का शेयर 0.70 रुपये या 1.96% की वृद्धि के साथ 36.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख