शेयर मंथन में खोजें

कैपिटल फर्स्ट (Capital First) ने जारी किये डिबेंचर

बुधवार को कैपिटल फर्स्ट (Capital First) की डिबेंचर समिति की बैठक हुई।

बैठक में 50 करोड़ रुपये के ग्रीन-शू ऑप्शन के साथ 50 करोड़ रुपये के ही गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने का निर्णय लिया गया। 9.10% की कूपन दर वाले इन डिबेंचरों को एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।
उधर बीएसई में कैपिटल फर्स्ट का शेयर 561.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 568.00 रुपये पर खुल कर 577.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब 1 बजे कंपनी के शेयरों में 10.60 रुपये या 1.89% की मजबूती के साथ 571.95 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 07 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख