शेयर मंथन में खोजें

टीसीएस (TCS) स्थापित करेगी उन्नत कंप्यूटिंग के लिए केंद्र

प्रमुख भारतीय बहुराष्ट्रीय आईटी सेवा प्रदाता टीसीएस (TCS) अमेरिकी तकनीकी कंपनी इन्टेल कॉर्पोरेशन (Intel Corporation) के साथ मिल कर उन्नत कंप्यूटिंग के लिए केंद्र तैयार कर रही है।

इस केंद्र को हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग (एचपीसी), हाई परफॉर्मेंस डेटा एनालिटिक्स (एचपीडीए), और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में एडवांस्ड सॉल्युशंस विकसित करने के लिए तैयार किया जा रहा है। यह नया सेंटर टीसीएस की पुणे में स्थित सुपर कम्प्युटिंग सुविधा में स्थापित किया जा रहा है, जो अमेरिका, एशिया प्रशांत, पीआरसी और यूरोप में काम करेगा।
दूसरी तरफ बीएसई में टीसीएस का शेयर 1,727.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,725.40 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 1,748.50 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। हालाँकि इस स्तर से इसमें थोड़ी गिरावट आयी है। इसके बाद करीब 3 बजे टीसएस के शेयरों में 11.75 रुपये या 0.68% की मजबूती के साथ 1,740.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 07 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख