शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) का शेयर आज 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर छू कर बंद हुआ।

बीएसई में इन्फोसिस 1,235.60 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,238.00 रुपये पर खुला और सत्र के बीच में 1,257.00 रुपये के 52 हफ्तों के ऊपरी भाव तक चढ़ा। अंत में इन्फोसिस का शेयर 15.20 रुपये या 1.23% की मजबूती के साथ 1,250.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ। गौरतलब है कि 2018 में अब तक सेंसेक्स में 4% के मुकाबले इन्फोसिस ने 21% की बढ़त हासिल की है। वहीं चालू वित्त वर्ष के शुरुआती 2 महीनों में जहाँ सेंसेक्स 4.2% ऊपर चढ़ा है, वहीं इन्फोसिस ने 13% की मजबूती हासिल की है। (शेयर मंथन, 07 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख