शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्टील (Tata Steel) हुई उषा मार्टिन (Usha Martin) की जमशेदपुर इकाई खरीदने की दौड़ में शामिल

टाटा स्टील (Tata Steel) उषा मार्टिन (Usha Martin) की जमशेदपुर इकाई खरीदने की दौड़ में शामिल हो गयी है।

खबरों के अनुसार टाटा स्टील ने इसके लिए 6,000 करोड़ रुपये की आक्रामक बोली लगायी है। इस इकाई लिए जेएसडब्ल्यू स्टील भी हाथ आजमा रही है। वहीं खबर है कि वेदांत रिसोर्सेज ने अपने हाथ खींच लिये हैं।
उधर बीएसई में टाटा स्टील का शेयर 579.70 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 581.40 रुपये पर खुला। आज टाटा स्टील के शेयर में तेजी का रुख रहा। अंत में कंपनी का शेयर 21.65 रुपये या 3.73% की मजबूती के साथ 601.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख