शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने किया एमसीएलआर में इजाफा

आरबीआई (RBI) द्वारा दरों में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी के बाद एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने अपनी वर्तमान एमसीएलआर (MCLR) में वृद्धि कर दी है।

बैंक ने विभिन्न अवधियों में एमसीएलआर या आधारित ऋण दर की मामूली लागत में 10 आधार अंक बढ़ा दिये हैं, जो कि 07 जून से प्रभाव में आ चुकी है। बैंक की एमसीएलआर ओवर्नाइट औऱ 1 महीने तक के लिए 8.05%, 3 महीने तक के लिए 8.10%, 6 महीनों के लिए 8.25%, एक साल के लिए 8.40%, दो साल के लिए 8.55% और तीन साल के लिए 8.70% होगी।
दूसरी ओर बीएसई में एचडीएफसी बैंक का शेयर 2,064.85 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 2,050.55 रुपये पर खुला है। सुबह साढ़े 9 बजे के आस-पास यह 11.85 रुपये या 0.57% की कमजोरी के साथ 2,053.00 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 08 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख