शेयर मंथन में खोजें

ओमैक्स ऑटोज (Omax Autos) की मौजूदा क्षमता का विस्तार करने की योजना

ओमैक्स ऑटोज (Omax Autos) ने अपनी मौजूदा क्षमता का विस्तार करने की योजना बनायी है।

कंपनी 100-120 करोड़ रुपये की लागत से अपनी क्षमता दोगुनी करेगी। इससे 2-3 सालों में इसकी वार्षिक 4,800 टन स्टील उत्पादन को कई चरणों में दोगुना किया जायेगा। इस समय कंपनी की मौजूदा उपयोग क्षमता 90-100% है। इस खबर से आज कंपनी का शेयर ऊपरी सर्किट में बंद हुआ।
बीएसई में ओमैक्स ऑटोज का शेयर 146.60 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 153.90 रुपये पर खुला, जो कारोबार में इसका ऊपरी स्तर भी रहा। अंत मे कंपनी का शेयर 7.30 रुपये या 4.98% की तेजी के साथ 153.90 रुपये के भाव पर ही बंद हुआ है। (शेयर मंथन, 08 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख