शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की वैश्विक मई बिक्री में 24% की बढ़ोतरी

मई 2017 के मुकाबले 2018 की समान अवधि में टाटा मोटर्स (Tata Motors) की वैश्विक बिक्री में 24% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

जेगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) सहित टाटा मोटर्स ने मई में 1,07,343 इकाइयाँ बेचीं। इस दौरान टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहनों और टाटा देवू रेंज की वैश्विक थोक बिक्री 45% अधिक 40,989 इकाई रही। वहीं इसके यात्री वाहनों की बिक्री 14% बढ़ कर 66,354 इकाई रही।
उधर बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 305.30 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज यह 306.80 रुपये पर खुला और कारोबार के बीच में 315.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा। अंत मे यह 3.70 रुपये या 1.21% की तेजी के साथ 309 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। (शेयर मंथन, 08 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख