शेयर मंथन में खोजें

तो इस कारण आयी सन फार्मास्यूटिकल (Sun Pharmaceutical) के शेयर में जोरदार उछाल

आज सन फार्मास्यूटिकल (Sun Pharmaceutical) का शेयर 8% से अधिक की मजबूती के साथ बंद हुआ।

बीएसई में दवा कंपनी का शेयर ऊपर की ओर बढ़ता दिखा। 488.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज यह 485.15 रुपये पर खुला और कारोबार के मध्य में 532.65 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत मे कंपनी का शेयर 39.70 रुपये या 8.13% की बढ़ोतरी के साथ 528.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
आज सन फार्मास्यूटिकल के शेयर में वृद्धि इसके गुजरात में स्थित हलोल संयंत्र को अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए (USFDA) से स्वैच्छिक कार्य संकेतित (वीएआई) दर्जा मिलने के कारण आयी। (शेयर मंथन, 08 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख