शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पीएनबी, इंडसइंड बैंक, जुबिलेंट लाइफ साइंसेज और रिलायंस इंडस्ट्रीज

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पीएनबी, इंडसइंड बैंक, जुबिलेंट लाइफ साइंसेज और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं।

सागर सीमेंट्स - कंपनी का मई उत्पादन 15% बढ़त के साथ 1.84 लाख टन हो गया।
इंडियन ओवरसीज बैंक - बैंक ने ऋण दर में 5-10 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है।
सिंडिकेट बैंक - बैंक ने एक वर्षीय एमसीएलआर 8.50% से बढ़ा कर 8.55% कर दी है।
शॉपर्स स्टॉप - शॉपर्स स्टॉप के मुख्य वित्त अधिकारी विजय जैन ने 08 जून से प्रभावी अपने पद से इस्तीफा दिया।
नैटको फार्मा - नैटको फार्मा ने जेनेरिक पोसाकोनेजोल इंजेक्शन पेश किया।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया - बैंक इस महीने 1,325 करोड़ रुपये से अधिक वसूलने के लिए 12 बैड अकाउंट की नीलामी करेगा।
पीएनबी - बैंक ने पीएनबी हाउसिंग में हिस्सा बेचने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए हरी झंडी दिखायी।
सेया इंडस्ट्रीज - कंपनी ने विस्तार योजना के लिए वित्त जुटाने की योजना मंजूर की।
जुबिलेंट लाइफ साइंसेज - जुबिलेंट लाइफ साइंसेज ने 75 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी किये।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल - महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल ने 40 करोड़ रुपये के डिबेंचर आवंटित किये।
इंडसइंड बैंक - बैंक को नयी सहायक कंपनी शुरू करने के लिए आरबीआई की मंजूरी मिली।
रिलायंस इंडस्ट्रीज - रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी रिलायंस ब्रांड्स ने रिहा रिटेल में 100% हिस्सेदारी खरीदी। (शेयर मंथन, 11 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख