शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी ने खरीदी रिया रिटेल (Rhea Retail)

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की फैशन इकाई रिलायंस ब्रांड्स (Reliance Brands) ने रिया रिटेल (Rhea Retail) की 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है।

रिलायंस ब्रांड्स ने बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं के लिए कपड़े बनाने वाली रिया रिटेल को 203.46 करोड़ रुपये में खरीदा है। रिलायंस ने कहा है कि इस सौदे के लिए किसी नियामक की मंजूरी की आवश्यक्ता नहीं थी। इससे पहले पिछले साल रिलायंस ब्रांड्स ने जेनेसिस लक्जरी फैशंस में 46.6% हिस्सेदारी खऱीदी थी।
उधर सकारात्मक खबर के बीच बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1 महीने के ऊपरी स्तर पर पहुँच गया है। 983.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 984.35 रुपये पर खुलने के बाद यह 999.50 रुपये तक चढ़ा। सुबह साढ़े 9 बजे के करीब यह 11.50 रुपये या 1.17% की तेजी के साथ 994.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख