शेयर मंथन में खोजें

एनटीपीसी (NTPC) ने मिलाया नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) से हाथ

सरकारी कंपनी एनटीपीसी (NTPC) ने नोएडा प्राधिकऱण (Noida Authority) के साथ करार किया है।

एनटीपीसी ने नोएडा प्राधिकरण के दादरी विद्युत स्टेशन में उपचारित गंदे पानी के इस्तेमाल के लिए समझौता किया है। यह करार ऊर्जा मंत्रालय के उस बदलाव के बाद किया गया है, जिसके तहत नगर निकाय के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से बचे उपचारित गंदे पानी का इसके 50 किमी के दायरे में स्थित ताप विद्युत संयंत्र में इस्तेमाल अनिवार्य है। करार के तहत नोएडा प्राधिकऱण, एनटीपीसी को रोजाना 8 करोड़ लीटर पानी की आपूर्ति करेगी।
इस बीच बीएसई में एनटीपीसी का शेयर 156.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 157.50 रुपये पर खुला है। साढ़े 9 बजे के करीब 0.85 रुपये या 0.54% की बढ़त के साथ 156.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख