शेयर मंथन में खोजें

सरकार की कोल इंडिया (Coal India) में हिस्सेदारी बेचने की योजना

खबरों के अनुसार केंद्र सरकार पीएसयू कंपनी कोल इंडिया (Coal India) में हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है।

खबर है कि निवेश तथा सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग चालू वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की प्रस्तावित हिस्सेदारी बिकवाली की रकम की गणना कर रहा है। जरूरत पड़ने पर कोल इंडिया में हिस्सेदारी दो किस्तों में बेची जा सकती है। केंद्र सरकार की कोल इंडिया में 78% से अधिक हिस्सेदारी है। इससे पहले कोल इंडिया में 2015 में 10% बेच हिस्सा कर सरकार ने 22,550 करोड़ रुपये जुटाये थे।
बीएसई में कोल इंडिया का शेयर 279.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 280.00 रुपये पर खुल कर सत्र के मध्य में 271.20 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 4.45 रुपये या 1.59% की गिरावट के साथ 274.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख