शेयर मंथन में खोजें

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) करेगी उत्पादन इकाई में 339 करोड़ रुपये तक का निवेश

प्रमुख भारतीय स्टील कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) अपनी ओहियो, अमेरिका में स्थित स्टील उत्पादन इकाई में 339 करोड़ रुपये तक का निवेश करेगी।

कंपनी ने इकाई के अपग्रेडेशन कार्य के लिए निवेश योजना के प्रस्ताव को पारित कर दिया है। जेएसडल्ब्यू स्टील 3 एमटीपीए क्षमता वाली ऐसेरो जंक्शन की क्षमता चरणों में बढ़ायेगी। कंपनी ने इसका हाल ही में अधिग्रहण किया है।
उधर बीएसई में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 333.05 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 332.00 रुपये पर खुला है। लाल निशान में शुरुआत के बाद इसमें मजबूती आयी है। सवा 10 बजे के करीब यह 0.85 रुपये या 0.26% की बढ़त के साथ 333.90 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 जून 2018)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख