शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : कैन फिन होम्स, टाटा मोटर्स, इंडियाबुल्स रियल एस्टेट, हैवेल्स इंडिया और स्ट्राइड्स शासुन

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें कैन फिन होम्स, टाटा मोटर्स, इंडियाबुल्स रियल एस्टेट, हैवेल्स इंडिया और स्ट्राइड्स शासुन शामिल हैं।

आईसीआईसीआई बैंक - सेबी को अभी भी कोटर मामले में जवाब का इंतेजार है।
ब्लू स्टार - कंपनी को तीन साल में वॉटर प्यूरीफायर के जरिये 400 करोड़ रुपये की आमदनी की उम्मीद है।
कैन फिन होम्स - कंपनी को 7,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी चाहिए।
टाटा मोटर्स - टाटा मोटर्स की चालू वित्त वर्ष में 50 कारोबारी वाहन लाने की योजना है।
इंडियाबुल्स रियल एस्टेट - इंडियाबुल्स रियल एस्टेट डिबेंचरों के माध्यम से 480 करोड़ रुपेय जुटायेगी।
एस्ट्रल पॉली - कंपनी ने अपने संयंत्र में सीपीवीसी और पीवीसी पाइपों का कारोबारी उत्पादन शुरू कर दिया।
एस्ट्राजेनेका फार्मा - कंपनी को भारत में डुर्वैल्युमैब के विपणन के लिए मंजूरी मिली।
स्ट्राइड्स शासुन : रेक्टल अर्टेस्यूनेट उत्पाद को डब्ल्यूएचओ प्रीक्वलाइफिकेशन प्राप्त हुआ।
केपीआईटी टेक - कंपनी ने काइनेटिक के साथ लाइफ साइंसेज करार किया।
ओबेरॉय रियल्टी - कंपनी ने 2.4 करोड़ शेयरों का आवंटन किया है।
कर्नाटक बैंक - बैंक ने निर्यात क्षेत्र को समर्थन देने के लिए 2,900 करोड़ रुपये के निर्यात ऋण का लक्ष्य रखा।
हैवेल्स इंडिया - हैवेल्स सहायक इकाई प्रॉम्पटेक की शेष 31% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। (शेयर मंथन, 22 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख