शेयर मंथन में खोजें

नाल्को (Nalco) और हिंदुस्तान कॉपर (Hidnustan Copper) इसलिए मिलायेंगी हाथ

खबरों के अनुसार पीएसयू कंपनियाँ नाल्को (Nalco) और हिंदुस्तान कॉपर (Hidnustan Copper) मिल कर एक संयुक्त उद्यम की स्थापना करेंगी।

खबर है कि दोनों सरकारी कंपनियाँ मिल कर संयुक्त उद्यम के माध्यम से लिथियम खदानों की खरीदारी करेंगी। हालाँकि अभी किसी कंपनी की ओर से इस संबंध में कोई भी औपचारिक घोषणा नहीं की गयी है।
उधर बीएसई में इस खबर का कोई प्रभाव इनके शेयर पर पड़ता नहीं दिख रहा है। नाल्को का शेयर 65.55 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 65.70 रुपये पर खुला। 65.15 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद साढ़े 10 बजे के करीब यह 0.20 रुपये या 0.31% की गिरावट के साथ 65.35 रुपये के भाव पर चल रहा है। वहीं हिंदुस्तान कॉपर 67.95 रुपये की तुलना में 68.00 रुपये पर शुरुआत के बाद 0.50 रुपये या 0.74% की गिरावट के साथ 67.45 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 22 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख