शेयर मंथन में खोजें

हैवेल्स इंडिया (Havells India) करेगी सहायक कंपनी की शेष हिस्सेदारी का अधिग्रहण

प्रमुख फास्ट मूविंग इलेक्ट्रिकल सामान (एफएमईजी) कंपनी हैवेल्स इंडिया (Havells India) अपनी सहायक इकाई प्रॉम्पटेक रिन्युएबल एनर्जी (Promptec Renewable Energy) की शेष 31% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

वर्तमान में हैवेल्स इंडिया की प्रॉम्पटेक में 69% शेयरधारिता है, जो सौदे के बाद 100% हो जायेगी। प्रॉम्पटेक बेंगलुरु में स्थित स्ट्रीट लाइट, ऑफिस तथा सौर लाइटों का उत्पादन तथा विपणन करती है।
उधर बीएसई में हैवेल्स इंडिया का शेयर 532.60 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 534.00 रुपये पर खुला। शुरुआत में लाल निशान में पहुँचने के बाद हैवेल्स इंडिया ने बढ़त हासिल की और 536.65 रुपये का ऊपरी स्तर छुआ। सवा 11 बजे के करीब यह 2.75 रुपये या 0.52% की बढ़त के साथ 535.35 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख